Skip to content
Thursday, 15 October 2026
मध्य प्रदेश सीहोर

अचानक मकान पर गिरी बिजली, परिवार बाल-बाल बचा

2 min read
Text Size:

दोपहर में हुई तेज बरसात के बाद लगातार हो रही थी बादलों की गर्जना

भैरूंदा। शनिवार दोपहर को हुई बादलों की तेज गर्जना के साथ नगर की सुदामापुरी में मकान के ऊपर बिजली गिर गई। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नही हुआ और परिवार बाल-बाल बच गया। अचानक हुई इस घटना से आसपास के रहवासी भी सहम गए। बिजली गिरने से मकान की छत पर रखी हुई टंकी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वहीं छत में भी छेद हो गया। घटना शनिवार को दोपहर 3:45 बजे के लगभग की है। शनिवार दोपहर को अचानक ही बादलों की तेज गर्जना के साथ बरसात का दौर शुरू हो चुका था। लगभग 1 घंटे से भी अधिक समय तक बरसात होती रही। इसी बीच तेज गर्जना के साथ बिजली चमकने लगी और नगर के सुदामापुरी स्थित मनोहर लाल संतोष खंडेलवाल के मकान पर आकर गिर गई। दो मंजिला इस मकान में उस समय ऊपरी हिस्से में कोई मौजूद नही था। बरसात होने से सभी लोग नीचे के हिस्से में बैठे हुए थे। बिजली गिरने के बाद पानी की टंकी क्षतिग्रस्त हो गई और छत में भी एक छेद हो गया। अनुमान लगाया जा रहा है कि पानी की टंकी पर बिजली गिरने से मौजूद पानी में बिजली जाकर समा गई। जिससे बड़ी घटना होते-होते बच गई।

507 Views
What do you think?

गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल

All posts by गजेन्द्र (सोनू) खंडेलवाल (34)

Leave a Reply