Skip to content
Wednesday, 14 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

घर-घर विराजे श्रीगणेश

2 min read
Text Size:

शहर के मुख्य मार्गों से निकली विशाल शोभायात्रा


बारिश  में कम नहीं हुआ भक्तों का उत्साह, ढोल-ढमाकों के साथ लाए प्रतिमा


अनोखा तीर, हरदा।
शनिवार को गणेश चतुर्थी पर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर भगवान श्रीगणेश  की प्रतिमा को विराजित किया गया। भक्त अपने बप्पा की प्रतिमा को ढोल-ढमाकों के साथ अपने घर लेकर गए। सबुह से खबर लिखे जाने तक  क्षेत्र में रूक-रूक कर बारिश होती रही। बारिश के बावजूद भक्तों को उत्साह कम नहीं हुआ।  भगवान गणेश की विशाल शोभायात्रा खेड़ीपुरा से शहर के विभिन्न मार्गो से निकाली गई। जिसमें सैकड़ों भक्तों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में पालकी सजाकर श्रीनाथ स्वरूप में गणेश की प्रतिमा को शहर का भ्रमण कराया गया। शोभायात्रा में शामिल भक्त खासे उत्साहित नजर आ रहे थे। भक्त पूरे रास्ते बैंड बाजों पर नृत्य करते रहे। आने वाली अनंत चौदस तक गणेश जी की भक्ती में पूरा क्षेत्र रमा रहेंगा। वही प्रतिदिन अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शोभायात्रा में खंडवा के बाहूबली हनुमान को देखने भिड़ उमड़ पड़ी। इन्दौर से आए राधाकृष्ण स्वरूप में कलाकारों ने मौजूद लोगा का मनमोह लिया। शोभायात्रा के साथ निकलने वाली भारत माता और शहिदों की शहादत को समाल करती झांकियों को देख लोगों की देश भक्ती देखने को मिली लोग इन झांकियों को सलामी देते दिखाई दिए और भारत माता की जय, अमर शहिद अमर रहे के नारे लगाते रहे। शोभायात्रा में शामिल देवास के बैंड ने यात्रा के दौरान देश भक्ती और धार्मिक गानों से समां बांधे रखा।
राधाकृष्ण ने रचाई रास लिला, बाहुबली हनुमान रहे आकर्षण का केन्द्र

शोभायात्रा में शामिल राधाकृष्ण ने यात्रा के दौरान रासलिला की प्रस्तुति दी जिसे देखकर भक्तों का मन मोहित हो गया। वही बाहुबली हनुमान के जय श्री राम के जयकारों और प्रदर्शन से बाहुबली हनुमान लोगों के आकर्षण का केन्द्र बने रहे।


बाजार  में दिखी रोनक


भगवान श्रीगणेश को अपने घर ले जाने के लिए भक्त घंटाघर मुख्य बाजार में लगी दुकानों पर पहुंचे। इस दौरान घंटाघर तक के मुख्य मार्ग पर भक्तों की खासी भीड़ देखने को मिली। बजते ढोल और जयकारों से पूरा बाजार क्षेत्र गुजायमान हो रहा था। भक्तों के उत्साह से बाजार की रौनक बड़ गई थी। बाजार के दोनो ओर मुख्य मार्ग पर पुलिस द्वारा बैरिगैट लगाकर बड़े वाहनों का रूट बदला गया। इस दौरान पुलिस बल बाजार में मुस्तैद नजर आया।  

128 Views
What do you think?

Leave a Reply