Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

विद्यार्थियों का किया स्वास्थ्य परीक्षण

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। शासकीय आदिवासी महाविद्यालयीन बालक छात्रावास हरदा में शासकीय चिकित्सालय हरदा से डॉ.परमानंद छलोत्रे द्वारा छात्रावासी बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर तात्कालिक उपचार कर दवाइयां वितरित की गई। डॉ.छलोत्रे द्वारा बच्चों को डेंगू मलेरिया, वायरल फीवर आदि बीमारियों के कारण, लक्षण एवं उससे बचाव तथा निर्जलीकरण के उपचार के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई। नियमित साफ सफाई से रहने की सलाह भी दी गई। इस दौरान छात्रावास अधीक्षक एसडी पनागरे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply