Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

श्वान ने बालक को काटा

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। बुधवार को सुबह करीब ११ बजे घर के बाहर एक श्वान ने बालक पर हमला कर कई जगह काट लिया। जिसके बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राप्त जानकारी अनुसार रेहान पिता मुबारिक उम्र १५ साल अपने घर के बाहर किसी काम से निकला। जिस पर गली में मौजूद एक श्वान ने उस पर हमला कर काट लिया। श्वान के ने रेहान के हाथ पर जगह और कान के पिछले हिस्से पर काटा। बालक के शोर मचाने पर आस-पास तथा परिजनों ने श्वान को वहां से भगाया और रेहान को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए। श्वान के हमले से रेहान काफी खबराया हुआ था। रेहान के दादा अल्लानूर ने बताया की वह आवारा श्वान कही ओर से १५ दिन पहले ही गली में आया है।

113 Views
What do you think?

Leave a Reply