Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में यूट्यूबर गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

नाबालिक छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा

छेड़छाड़ से तंग आकर छात्राएं पहुंची थाने

सिराली। प्रदेश की मोहन सरकार के कठोर कदम उठाने के बावजूद भी महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कहीं ना कहीं दुष्कर्म छेड़छाड़ जैसे मामले सामने आ रहे हैं ऐसा ही मामला सिराली थाना क्षेत्र में सामने आया है जहां नाबालिक छात्राओं को स्कूल जाते समय आरोपी द्वारा छेड़छाड़ की जाती थी। उसी से परेशान होकर छात्राओं ने रविवार को थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज की है उन्होंने शिकायत में बताया कि सिराली निवासी पप्पू हबीब मंसूरी द्वारा हमें आए दिन परेशान किया जाता है स्कूल जाते समय हमारी फोटो एवं वीडियो बनाता है एवं भद्दे कमेंट्स करता है। आए दिन इस प्रकार की घटना से हम काफी व्यथित हैं और तंग आकर आज शिकायत कर रहे हैं अगर ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो हम हमारी पढ़ाई छोड़ देंगे। छात्राओं की शिकायत पर थाना सिराली द्वारा आरोपी के विरुद्ध पासको एक्ट के तहत धारा 75(1) 78, लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 की धारा 7 एवं 8 के तहत मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को राउंड अप किया है। मामले की विवेचना की जा रही है। बताया जाता है कि उपरोक्त आरोपित खुद को यूट्यूबर पत्रकार बताता है और इसकी आड़ में छात्राओं की फोटो निकालता था। विवेचना कर्ता एएसआई जितेंद्र राजपूत का कहना है कि छात्राओं की शिकायत पर सिराली निवासी पप्पू पिता हबीब खान के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर उसे राउंडअप कर लिया गया है उससे पूछताछ जारी है।

221 Views
What do you think?

Leave a Reply