Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

विद्यार्थियों के बनाएं ड्राईविंग लायसेंस

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। हरदा डिग्री कॉलेज में नर्मदापुरम संभाग परिवहन आयुक्त के आदेशानुसार साप्ताहिक कैम्प के अंतगर्त ड्राइविंग लर्निंग लॉइसेंस शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यालय के लगभग 140 छात्र-छात्राओं ने बड़-चढ़कर हिस्सा लिया। परिवहन विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस कैम्प में 18 वर्ष कि उम्र पूर्ण कर चुके विद्यार्थिओं के लॉइसेंस की आवेदन प्रक्रिया पूर्ण की गई। जिसके बाद विद्यार्थिओं को परिवहन कार्यालय आकर ट्रायल देना होगा, जिसके बाद उन्हें लाइसेंस जारी किया जाएगा। शासन की ओर से छात्राओं के लिए लर्निंग लाइसेंस सेवा पूर्णत: नि:शुल्क रही। परिवहन विभाग से सुपरवाईजर विजय चौरे, कम्प्युटर ऑपरेटर अनिल आठनेरे, प्रदीप चिमोनिया, नीरज बिल्लौरे, दुर्गेश बरकड़े ने लॉइसेंस प्रक्रिया सम्पन्न कराई। इस कैम्प में महाविद्यालय के उपप्राचार्य गणेश श्रीवास्तव, सत्येन्द्र परिहार सर, डॉ. मनोरमा चौहान, आनंद वर्मा, आशीष तिवारी, नरेन्द्र खोरे उपस्थित रहें। इस कैम्प के लिए महाविद्यालय के डायरेक्टर डॉ. गिरिश सिंहल, डॉ. अभिलाषा सिंहल में शुभकामनाएं प्रेषित की।

125 Views
What do you think?

Leave a Reply