Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए नमूने  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह के निर्देश पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि दल द्वारा प्रगतिशील स्वसहायता समूह से दूध, तेल, शक्कर व चावल तथा नारी चेतना स्वसहायता समूह से पूड़ी, सब्जी, दलिया, आटा के सेंपल लिए। इसके साथ ही सात्विक डेरी से दूध, मावा, घी व दही के सैम्पल लिए। इसके अलावा सोमवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने राजस्थान मिष्ठान से मावा पेड़ा, मावा बर्फी, केशर कतली व मिल्क केक तथा श्रीजी डेरी से दही, पनीर, दूध व मठा के सैंपल लिए उन्होने बताया कि सभी सैंपल जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बंसल उपस्थित थी।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply