Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

अहिल्याबाई होल्कर की स्मृति में किया पौधरोपण

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। देवी अहिल्याबाई होलकर की जयंती पर ग्राम भारती कार्यालय हरदा में बैठक आयोजित की गई। अहिल्याबाई  होलकर की  स्मृति में वृक्षारोपण किया गया और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके पुण्य कार्यों का स्मरण किया गया। संपूर्ण वर्ष मनाऐ जानें वाले त्रिशताब्दी जयंती समारोह  के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गई। बैठक में समिति अध्यक्ष कमला सोनी, सुरिन्दर कौर, रेखा बिश्नोई, रोहिणी यादव, डॉ वीरेन्द्र गुहा, यशवंत पटेल, मगनलाल धनगर एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। जानकारी मीडिया प्रभारी उदयशंकर खले द्वारा  दी गई।

208 Views
What do you think?

Leave a Reply