Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

भाजयुमो आज निकालेगा तिरंगा यात्रा

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा आज दोपहर ३ बजे नेहरू स्टेडियम से निकाली जाएगी, जो शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए नेहरू स्टेडियम पर समापन किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा उपस्थित रहेंगे। आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करना और राष्ट्रीय एकता का संदेश देना है। तिरंगा यात्रा की तैयारी के लिए भाजपा कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा, जिला महामंत्री देवीसिंह सांखला, मंडल अध्यक्ष विनोद गुर्जर, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष विजय जेवल्या और भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply