हर घर तिरंगा’’ अभियान के लिये अधिकारियों को दायित्व सौंपा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा:-देशवासियों में राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता उत्पन्न कर देशभक्ति की भावना जागृत करने तथा अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान प्रारम्भ किया जा रहा है। कलेक्टर आदित्य सिंह ने ‘‘हर घर तिरंगा’’ अभियान के लिये मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया व अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जारी आदेश अनुसार विकासखण्ड स्तर पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को संबंधित क्षेत्र का नोडल अधिकारी बनाया गया है तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा नगरीय क्षेत्रों में मुख्य नगर पालिका अधिकारी को संबंधित क्षेत्र का सहायक नोडल अधिकारी बनाया गया है। जारी आदेश अनुसार हर घर तिरंगा अभियान के प्रचार-प्रसार के लिये महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय त्रिपाठी, जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक, ग्रामीण आजीविका मिशन के जिला प्रबन्धक, सभी मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को निर्देश दिये गये है। स्वसहायता समूहों के माध्यम से तिरंगे झण्डे उपलब्ध कराने का दायित्व एनआरएलएम के जिला प्रबन्धक रामनिवास कालेश्वर को सौंपा गया है।

104 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!