Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

खो-खो, हैंडबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता  

1 min read
Text Size:


फोटो 04
अनोखा तीर, हरदा। खो-खो कल्याण संघ के संयुक्त सचिव भूपेंद्र सिंह तोमर एवं हैंडबॉल कोच विकास पांडे ने बताया कि विगत दिनों स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदयप्रताप सिंह के हरदा आगमन पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा एवं खिलाड़ियों के द्वारा खो खो और हैंडबाल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने हेतु मांग की गई थी। इस मांग को मानते हुए इसको स्कूल शिक्षा विभाग हरदा को खो-खो एवं हैंडबॉल की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। इस विशेष सौगात के अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा का समस्त ऑफिशियल एवं खिलाड़ियों ने द्वारा आभार व्यक्त किया। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी, खेल अधिकारी भीमसिंह विशेला, रामनिवास जाट, रानी खान, स्काउट गाइड के गजराज सिंह, बसंत सिंह राजपूत, सौरभ तिवारी, नीरज लाठी, विशाल सेंगवा, सचिन बरकड़े, प्रतीक शर्मा, हिमांशु धुर्वे, गौतम विश्वकर्मा, दीपक, समस्त कोच एवं खिलाड़ी उपस्थित रहे

218 Views
What do you think?

Leave a Reply