Skip to content
Friday, 16 October 2026
हरदा

खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर लिए नमूने  

1 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा। गुरूवार को खाद्य सुरक्षा विभाग के दल ने खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेन्द्र कांबले ने बताया कि इस दौरान रहटगांव के वरुण स्टोर से मूंगफली दाने, चावल, तुअर दाल और मसूर दाल तथा अन्नपूर्णा किराना से नमकीन के दो सेंपल, चना मसाला व रायता मसाला के सेंपल लिए गए। इसी प्रकार हरदा के गुजराती स्वीट्स से पेड़े और बेसन के लड्डू के सैंपल लिए गए। सैंपल जांच के लिए खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे जायेंगे तथा रिपोर्ट के आधार पर उचित कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति बंसल उपस्थित थी।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply