Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

2 min read
Text Size:

-सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने मनाया हरियाली उत्सव

अनोखा तीर, हरदा। सर्वब्राह्मण समाज संगठन द्वारा रविवार को गोसाईं मंदिर परिसर में हरियाली उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। स्वागत उद्बोधन महिला इकाई अध्यक्ष विनीता राजोरिया ने दिया, उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण पर आधारित पृथ्वी और पर्यावरण विषय पर  सुंदर नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका में पेड़ का वेश धारण किए पात्रों ने अपनी महत्ता बताई, वहीं पृथ्वी रूप में बनी पात्र ने बिगड़ते पर्यावरण पर अपना दुख व्यक्त करते हुए संरक्षण की अपील की। उपस्थित महिलाओं ने शपथ भी ली। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने द्वारा बनाए उत्पादों के स्टाल लगाए। इस दौरान दीप्ति पुरोहित, प्रीति पुरोहित, सुनीता पुरोहित, साक्षी पुरोहित, नेहा शर्मा, प्रियंका उपाध्याय, अंकिता तिवारी,  इति दुबे ने स्टाल लगाकर उत्पादों की जानकारी दी। अंत ने उपस्थित महिलाओं को सुहाग सामग्री वितरित की गई। वहीं राधा-कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में संचिता व्यास, रेखा चौबे, अंजना पाराशर, माया पारे, पूजा तिवारी, आभा तिवारी, सुधा पुरोहित, अदिति गुरु, ममता पाराशर, प्रियंका उपाध्याय, राधा जोशी, सुजाता उपाध्याय, रीना शुक्ला, संध्या चौरे, नेहा काशिव, केतकी चौबे, सुनीता तिवारी, प्रीति शर्मा, रश्मि शुक्ला सहित महिलाएं उपस्थित थी। संचालन विनीता राजोरिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
सावन सखी प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के दौरान सावन सखी प्रतियोगिता आयोजित की गई, महिला इकाई सचिव अदिति गुरु ने बताया कि यह प्रतियोगिता चार राउंड में कंप्लीट की गई, पहले राउंड में परिचय, दूसरे में डांस, तीसरे में संदेश तथा चौथे राउंड में क्विज में बेहतर प्रदर्शन करने पर सर्वश्रेष्ठ सावन सखी का पुरुस्कार अंकिता तिवारी को मिला। रनर अप सानू शर्मा एवं योगमाया शर्मा रहीं। कार्यक्रम की महिलाओं ने सराहना की।

153 Views
What do you think?

Leave a Reply