Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

पूर्व विधायक शाह के प्रयास से जिले के 42 वन ग्राम बने राजस्व ग्राम  

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, रहटगांव। जिले के करीब 42 गांव को शासन द्वारा वन गांव से राजस्व ग्राम में उन्नयन किया गया। इसके लिए जनजाति कार्य मंत्रालय द्वारा द्वारा कलेक्टर भू अभिलेख के माध्यम से पत्र जारी किया गया है। जल्द ही इसका राजपत्र में प्रकाशन होगा। उल्लेखनीय है कि है कि भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक संजय शाह  ने पूर्व में इसके लिए तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान से मुलाकात कर राजस्व ग्राम वनवाने के प्रयास किए थे। साथ ही वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा इसको स्वीकार कर टिमरनी विधानसभा अंतर्गत आने वाले रहटगांव तहसील के 41 वन गावों को राजस्व गांव बनाए जाने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया। जिस पर जिले के 42 वनग्रामो को राजस्व ग्रामो में परिवर्तन किया गया है। जिसमें 41 वनग्राम टिमरनी विधानसभा में आते हंै व हरदा में 1 वन ग्राम को राजस्व ग्राम में परिवर्तित किया गया। जिससे ग्रामीणों को लाभ होगा। शासन की योजनाएं  राजस्व के माध्यम से सीधे वनवासियों तक पहुंच सकेगी। इस निर्णय के कारण वनवासियों में हर्ष है। श्री शाह ने तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान एवं वर्तमान मुख्यमंत्री मोहन यादव  सहित भारत सरकार का धन्यवाद ज्ञापित किया।

249 Views
What do you think?

Leave a Reply