जिले में अब तक कुल 187.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
कटनी:-जिले में 1 जून से 2024 से 17 जुलाई 2024 प्रातः तक कुल 187.4 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। जबकि गत वर्ष इसी अवधि में कुल 366.1 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस प्रकार वर्ष 2024 मंे अब तक कुल 178.7 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 1 जून से 17 जुलाई 2024 तक जिले के तहसीलवार वर्षा मापी केन्द्र कटनी में 239.8 मिलीमीटर, तहसील रीठी मे 200.6 मिलीमीटर, तहसील बड़वारा मे 105.0 मिलीमीटर, तहसील बरही में 129.0 मिमी, विजयराघवगढ़ में 117.5 मिमी, बहोरीबंद मे 192.3 मिमी, स्लीमनाबाद में 225.7 मिली मीटर और वर्षामापी केन्द्र ढीमरखेड़ा मे 286.9 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।
397 Views





