भाजपा से पहली बार लेकिन लगातार चौथी बार विधायक बने राजा कमलेश शाह

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

नितिन दत्ता, छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा उपचुनाव में कांटे की टक्कर रही। भाजपा में शामिल होने के बाद से ही अमरवाड़ा उपचुनाव पर सबकी नजरें टिकी हुई थी। वही क्षेत्र में दादा दरबार की आस्था भी चुनाव में प्रभावी रही। यही कारण रहा कि विधानसभा में 25 हजार 86 मतों से जीते कमलेश शाह इस बार भाजपा में आने के बाद 3027 मतों से ही जीत बचा पाए। विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश प्रताप शाह ने अपने निकटतम प्रत्याशी कांग्रेस के धीरन शा को 3024 वोट से हरा दिया है। 41.53 प्रतिशत वोट भाजपा को मिले हैं और कांग्रेस ने 40 प्रतिशत वोट लिए हैं। 14.35 वोट शेयर के साथ गोंडवाना यहां लगातार तीसरे नंबर पर बनी हुई है। राजा कमलेश शाह साल 2013, 2028 और 2023 में भी जीत दर्ज कर चुके हैं। यहां पर बता दें कि अमरवाड़ा में हुए 13 विधानसभा चुनावों में से 9 बार कांग्रेस, 3 बार भाजपा और एक बार गोंडवाना गणतंत्र पार्टी चुनाव जीती है। चुनाव जीतने पर छिंदवाड़ा सांसद विवेक बंटी साहू ने नवनिर्वाचित विधायक राजा कमलेश शाह को बधाई दी है। भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव पार्टी के लिए एक बार फिर शुभंकर साबित हुए हैं। उनके कार्यकाल में भाजपा ने लोकसभा के बाद विधानसभा में भी जीत हासिल की है।

Views Today: 4

Total Views: 562

Leave a Reply

error: Content is protected !!