Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

कोलीपुरा टप्पर की पुलिया के नीचे मिला शव

1 min read
Text Size:
अनोखा तीर हंडिया- पुलिस थाना क्षेत्र के तलाई टप्पर गाँव की पुलिया के निचे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों कि सूचना पर हण्डिया पुलिस मौके पर पहुँच शव की शिनाख्त में लगी। शव का पीएम कराने हरदा जिला चिकित्सालय भेजा गया जहां पीएम के बाद मृतक की पहचान राजेश पाटीदार निवासी इकलेरा जिला- देवास के रूप में हुई शव परिजनों को सौप दिया गया।
हण्डिया पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक कोलीपुरा तलाई के टप्पर की हाईवे पुलिया में अज्ञात व्यक्ति के शव पडे होने की सूचना ग्रामीण जनों से मिलीं। जिसपर तत्काल हण्डिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जाॅच में जुट गई।
छानबीन के बाद मृतक कि पहचान राजेश पिता गेदालाल पाटीदार निवासी इकलेरा जिला- देवास के रूप में हुई। पुलिस ने
मृतक व्यक्ति का पीएम कराकर उसके परिजनों कोको सौप दिया है। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पायेगा की मृत्यु कैसे हुई है।
476 Views
What do you think?

Leave a Reply