Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में प्रतिवर्ष संचालित होने वाली संस्कृति ज्ञान परीक्षा सत्र 2023- 24 में

3 min read
Text Size:
अनोखा तीर हरदा:-जिले के द फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा के द्वारा संपूर्ण हरदा जिले में सर्वाधिक विद्यार्थियों को इस परीक्षा में शामिल करने पर विद्यालय के संचालक जयशंकर कानवाजी को शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा विशेष प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस हेतु गायत्री शक्तिपीठ हरदा की परिजनों द्वारा विद्यालय में पहुंचकर जयशंकर कान्वा जी संचालक फाउंडेशन ऑफ एजुकेशन हायर सेकेंडरी स्कूल हरदा एवं प्राचार्य श्रीमती प्रीति गुर्जर को प्रशस्ति पत्र,शाल श्रीफल,एवं गायत्री सदसहित्य भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर संतोष कुमार मालवीय द्वारा गायत्री मंत्र की महत्व को बताते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों,पालकों, जनसामान्य को गायत्री महामंत्र का पाठ करना चाहिए और अपने जीवन में प्रकृति संवर्धन, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, पौधारोपण, संस्कृति संवर्धन हेतु संस्कार वान पीढ़ी का निर्माण करने के लिए प्राणपण से जुटना चाहिए।
अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए आने वाली नवागढ़ पीढ़ी को हम सुधरेंगे – युग सुधरेगा, हम बदलेंगे – युग बदलेगा, विचार क्रांति अभियान का संदेश प्रसारित कर जनमानस में सकारात्मक ऊर्जा के संचार हेतु यज्ञ, हवन,ध्यान ,योग प्राणायाम, इत्यादि का दिनचर्या में समावेश करना चाहिए। संस्था के संचालक द्वारा विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए बताया कि संस्कारों की श्रृंखला में हमें सदैव अपने माता-पिता और गुरु का सम्मान करना चाहिए हमारी सनातन संस्कृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए सदैव तैयार रहना चाहिए। प्राचार्य श्रीमती प्रीति गुर्जर द्वारा बताया कि हमारा विद्यालय संस्कारों को प्राथमिकता देते हुए विद्यार्थियों को संस्कारवान बनाने के साथ-साथ उनके सामाजिक, आर्थिक, वैज्ञानिक,सांस्कृतिक दृष्टिकोण के समग्र विकास हेतु भी विशेष प्रयास किए जाते हैं।
साथ ही विद्यालय में प्रतिदिन विद्यार्थियों को ध्यान कराया जाता है जिससे विद्यार्थी का मनोवैज्ञानिक विकास हो सके और वह अपने जीवन आने वाली कठिनाइयों से का सामना कर सके। संस्कृति ज्ञान परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित करने एवं परीक्षा को संचालित करने में नेहा मैडम का विशेष योगदान रहा इस अवसर पर गायत्री परिजन पूर्व मुख्य न्यासी सियाराम गौर, गणेश प्रसाद आंजने  प्रभु दयाल गौर, ग्यारसराम गौर  चंद्रशेखर टिकारिया, शैलेंद्र पाराशर, भगवान सिंह सोलंकीआदि ने विद्यार्थियों के उज्जवल एवं मंगल में भविष्य की कामना करते हुए स्वस्ति पाठ एवं शुभकामना प्रदान की।
 ग्यारस राम गौर एवं  प्रभु दयाल गौर द्वारा इसको विद्यालय प्रबंधन से यह अपेक्षा की गई कि आगामी समय में विद्यालय के शत प्रतिशत विद्यार्थी संस्कृति ज्ञान परीक्षा में शामिल होकर अपनी संस्कृति को समझें। गायत्री शक्तिपीठ हरदा के द्वारा विद्यालय के संपूर्ण स्टाफ को तिलक लगाकर अभिनंदन करते हुए गायत्री चालीसा एवं अखंड ज्योति,युग निर्माण पत्रिका का वितरण भी किया गया एवं विद्यालय के संचालक प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ के प्रति आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया।
228 Views
What do you think?

Leave a Reply