Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नपा ने की कार्यवाही, अवैध अतिक्रमण हटाया

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। लोकसभा चुनाव से बंद पड़ी नगर पालिका की अतिक्रमण हटाने की मुहिम शहर में  फिर से शुरू हो गई है।  बुधवार को नगर पालिका का अमला वार्ड नम्बर ६ में  कार्यवाही करने पहुंचा। लोगों द्वारा अवैध तरीके से नाले पर निर्माण कर अतिक्रमण कर लिया गया था। जिसको नगर पलिका ने जेसीबी की मदद से हटवाया। नाले पर अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी नहीं होने के कारण जल भराव की स्थिति बन रही थी। कुछ लोगों ने नगर पालिका की टीम को देखकर स्वयं ही नाले से अतिक्रमण हटा लिया वही कुछ लोगों ने इसका विरोध करते हुए कहा की और भी लोगों ने अतिक्रमण कर रखा है, उनका भी हटाना चाहिए। बताया जा रहा है कि जिन लोगों ने नाले पर अतिक्रमण कर रखा था उन्हें पूर्व में दो बार नोटिस देकर अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था। इसके बाद भी उनके द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया। जिस पर कार्यवाही करते हुए नगर पालिका प्रशासन ने नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Oplus_131072

इनका कहना है…
वार्ड ६ के १६ लोगों को पूर्व में २ बार नोटिस देकर नाले से अतिक्रमण हटाने के लिए कहा गया था कि उनके द्वारा नाले पर जो ओटले बना लिए गए है, फर्सी जमाकर सामान रख लिया गया है।  उसके कारण नियमत होने वाली साफ-सफाई नहीं हो पा रही है।  अतिक्रमण के कारण तेज बारिश होने पर जल भराव हो जाता है।  लेकिन नोटिस देने के बाद भी लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। जिसके बाद आज कार्यवाही करते हुए नाले पर से अतिक्रमण को हटा दिया गया है।
कमलेश पाटीदार, नगरपालिका सीएमओ

267 Views
What do you think?

Leave a Reply