पर्यटकों को तीन शावकों के साथ नजर आई बाघिन

 

अनोखा तीर, सोहागपुर। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के मढ़ई क्षेत्र में पर्यटकों को एक साथ 4 टाइगर दिखे, जिनमें एक बाघिन और उसके तीन शावक है। जंगल सफारी के दौरान बाघिन को परिवार समेत सैर सपाटा करते हुए नजर आई। पर्यटक इस नजारे को देख कर रोमांचित हो उठे। इस खूबसूरत नजारे को उन्होंने मोबाइल में कैद कर लिया। इस रोमांचित वीडियो को सतपुड़ा टाइगर रिजर्व प्रबंधन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर किया। इस बाघिन के 3 बच्चे हैं, जिनकी उम्र 8-9 माह के लगभग है। तीन दिन पहले मढ़ई में पर्यटक जंगल सफारी कर रहे थे। उसी दौरान पर्यटकों को बाघिन शावकों के साथ विचरण करते दिखी। जानकारी के अनुसार पर्यटक निस्तुला ने मोबाइल कैमरे में इस रोमांचित नजारे को कैद किया था। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर एल कृष्णमूर्ति ने अनुसार बाघिन और उसके शावकों का तीन दिन पुराना वीडियो है जो कि मढ़ई का है

318 Views

Leave a Reply