Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

केंद्रीय मंत्री उइके का जगह-जगह हुआ स्वागत

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारत सरकार के जनजातीय कार्य विभाग के राज्य मंत्री डीडी उइके का शनिवार को हरदा जिले में प्रथम आगमन पर गांव गांव में स्वागत हुआ। जिले के टेमागांव, सोडलपुर, टिमरनी और चारखेड़ा में मंत्री श्री उइके का स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर और साफा बांधकर सम्मान और स्वागत किया।

मंत्री श्री उइके ने किया पौधरोपण  

इस दौरान मंत्री श्री उइके ने सोडलपुर में कान्हा बाबा के समाधि परिसर और ग्राम टेमागांव में पौधारोपण किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह, उपाध्यक्ष दर्शन सिंह गहलोत, जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश वर्मा, पूर्व विधायक संजय शाह, और मनोहर लाल राठौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीगण मौजूद थे।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply