आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, एक घायल  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर हंडिया। हंडिया पुलिस थाना क्षेत्र के कोलीपुरा गांव में खेत में फेंसिंग कर रहे मजदूर माखन पिता गोवर्धन माली निवासी हीरापुर पर आकाशी बिजली गिरने से उसकी मौत हो गई। वहीं खेत में काम कर रहे सुनील बिश्नोई पिता नाथूराम विश्नोई निवासी कोलीपुरा गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे हरदा जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है। हंडिया पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार घटना दोपहर 3 की बताई जा रही है। जहां कोलीपुरा निवासी किसान सुनील बिश्नोई अपने कृषि फार्म पर फेंसिंग का कार्य कर रहे थे। अचानक बारिश आरंभ हो गई। बारिश से बचने के लिए वह पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी अचानक आकाशीय बिजली नीचे खड़े माखन माली पर जा गिरी। वहीं सुनील बिश्नोई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों को हरदा जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने माखन माली को मृत घोषित किया।

186 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!