Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

झमाझम बारिश से तर बतर हुआ शहर

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। मानसून की पहली बारिश ने शहर सहित ग्रामीण क्षेत्र को तरबतर कर दिया है। गरज चमक के साथ हुई तेज बारिश से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली है। सुबह से आसमान में छाए बादलों ने दोपहर में लोगों को भिगो दिया। लगभग एक घंटे हुई झमाझम बारिश से सड़को पर पानी भर गया। ग्रामीण क्षेत्रों में हुई तेज बारिश से किसानो के चहरे खिल गए। किसान लंबे समय से तेज और पर्याप्त बारिश का इंतजार कर रहे थे जिससे खेतों में खरीफ फसल की समय से बोनी कर सके। पिछले चौबीस घंटों में जिले में ४.९ मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधिक्षक भू-अभिलेख ने बताया गत चौबीस घंटे में हरदा तहसील में १.३ मि.मी., टिमरनी में ८.२ मि.मी., खिरकिया में ० मि.मी., रहटगांव में ११.४ मि.मी. व सिराली में ३.६ मि.मी. वर्ष दर्ज की गई है। इस वर्ष अब तक जिले में ४९.६ मि.मी. औसत वर्षा हो चुकी है।

194 Views
What do you think?

Leave a Reply