Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

सालों से अतिक्रमण – श्रमिक प्रतिक्षालय को बना लिया अपना निजी आशियाना

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नगर पालिका द्वारा समय-समय पर शहर के अतिक्रमण को हटाने के लिए मुहिम चलाई जाती है। बाजार में व्यपारियों द्वारा सड़क पर रखें समान को सख्ती से हटवाया जाता है और चालानी कार्रवाई भी की जाती है। कुछ दिन पूर्व भी कलेक्टर के आदेश पर नगर पालिका के अमले ने शहर के कई क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने को लेकर चालानी कार्रवाई की है, लेकिन शहर के मध्य नेहरू स्टेडियम स्थित श्रमिक प्रतिक्षालय की ओर किसी अधिकारी का ध्यान नहीं जा रहा है। यहां सालों से एक व्यक्ति द्वारा अतिक्रमण कर प्रतिक्षालय को अपना निजी निवास बनाएं रखा है, जहां वह बिना किसी चिंता के गृहस्थी के सभी साजो-सामान और अपने परिवार के सदस्यों के साथ निवासरत है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय श्रमिक प्रतिक्षालय श्रमिकों के लिए बनाया गया था, जहां श्रमिक काम मिलने का इंतजार किया करते थे। सवाल यह है कि आखिर यह व्यक्ति इतने सालो से प्रतिक्षालय पर अतिक्रमण करके कैसे रह रहा है? जब वहां के लोगों से इस बारे में पूछा गया तो पहचान नहीं बताने की शर्त पर उनका कहना था कि इस व्यक्ति पर किसी आला अधिकारी का हाथ है, जिस कारण वह लगभग सात-आठ सालों से प्रतिक्षालय पर कब्जा किए हुए है और उसे वहां से कोई हटाता भी नहीं है।

इनका कहना है…

चुनाव के समय यह मामला सामने आया था, आचार संहिता के कारण कार्रवाई नहीं हुई। पूर्व में अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित को नोटिस जारी किया गया था। कितने सालो से अतिक्रमण है और क्यूं नहीं हटा यह मैं नहीं बता सकता, क्योंकि मुझे आए सात-आठ माह ही हुए है। हमारे द्वारा जल्द ही कार्रवाई की जाएगी और श्रमिक प्रतिक्षालय को अतिक्रमण मुक्त किया जाएगा।

कमलेश पाटीदार, सीएमओ, नगर पालिका

204 Views
What do you think?

Leave a Reply