कॉम्बिंग गस्त कर एक ही रात में पुलिस ने पकड़े 47 वारंटी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे के निर्देशन में जिले के समस्त थानों में शनिवार रात कॉम्बिग गस्त की गई। जिसमें आपराधिक मामलों में फरार आरोपीयों, स्थाई वारन्टीयों, गुंडा बदमाशों की धरपकड़ की गई। कॉम्बिंग गस्त के लिए पुलिस बल को एकत्रित कर प्रत्येक थाने के अलग-अलग क्षेत्रों में रवाना किया गया। कॉम्बिंग गस्त कर रही टीमों में कोतवाली थाने में 3 स्थाई वारंटी, 9 गिरफ्तारी वारंट, सिविल लाईन थाना में 1 स्थाई वारंटी एवं 7 गिरफ्तारी वारंट, रहटगांव थाना में 1 स्थाई वारन्ट एवं 4 गिरफ्तारी वारंट, हंडिया में 1 स्थाई वारंट एवं 4 गिरफ्तारी वारंट, थाना टिमरनी में 8 गिरफ्तारी वारंट, थाना सिराली में 4 स्थाई वारंट एवं 2 गिरफ्तारी वारंट, थाना छीपाबड़ में 1 स्थाई वारंट एवं 2 गिरफ्तारी वारंट तामिल किए गए। इस प्रकार जिला पुलिस बल द्वारा एक ही रात में कॉम्बिंग गस्त करते हुए 11 स्थाई वारंटी एवं आपराधिक मामलों में 36 गिरफ्तार वारंटियों को न्यायालय में पेश किया गया।

113 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!