गायत्री शक्ति केन्द्र में मनाई गायत्री जयंती  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में शक्ति केन्द्र हरदा में हर्ष और उल्लास से गायत्री परिवार के परिजनों की उपस्थिति में गायत्री जयंती मनाई। सम्पूर्ण कार्यक्रम दो पारियों में संपन्न हुआ। प्रथम पारी प्रात: 7.30 से प्रारंभ हुई, जिसमें परिजनों द्वारा जप मालाएं की गई। प्रात: 8.30 बजे से वरिष्ठ रमेश पटेल द्वारा यज्ञ, हवन के साथ पुंसवन संस्कार विधिविधान से सम्पन्न कराया एवं गायत्री जयंती का महत्व बताया। द्वितीय पारी में संध्या 6 बजे से दीपयज्ञ प्रारंभ हुआ। आचार्य रमेश पटेल द्वारा दीपयज्ञ के विषय में विस्तार से समझाया। इस अवसर पर गायत्री परिवार के सभी परिजन पूर्व न्यासी सियाराम गौर, भगवान सिह सोलंकी, प्रभुदयाल गौर, गणेश प्रसाद आंजने, शिक्षक जीआर गौर, शुक्ला, गुलाबसिंह राजपूत, मेहन्द्र पटेल, श्रीमती कुसुम गौर, श्रीमती किरण गौर, सहित नगर के अनेक लोग उपस्थित थे। अंत में शान्ति पाठ के द्वारा कार्यक्रम का समापन कर प्रसाद वितरण किया गया।

179 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!