पुलिस ने गुमशुदा को किया दस्तयाब

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाईन थाना पुलिस ने लगभग दो साल से गुमशुदा युवति को ढूंढने में सफलता हासिल की है। जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक हरदा एवं थाना प्रभारी संतोष सिंह चौहान के मार्गदर्शन में गुमशुदा निधि विश्नोई निवासी गौर कालोनी हरदा जिसकी पतारसी के हरसंभव प्रयास किए गए किन्तु कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पा रही थी। जिसे अथक प्रयासों के बाद कॉल डिटेल व लाईव लॉकेशन के आधार पर रविवार को इन्दौर से दस्तयाव कर माननीय न्यायालय हरदा में पेश किया गया। गुमशुदा को सकुशल बरामद कर उसके पति विनोद जाट के सुपुर्द किया गया। जिसमें महत्वपूर्ण भूमिका थाना प्रभारी निरी. संतोष सिंह चौहान, सउनि. दिनेश शेखावत, प्र.आर. मनीष पठारिया, सायबर सेल आर. मनोज दोहरे, रवीना उईके, आर 361 सुनील शर्मा, आर प्रदीप पटेल एवं थाना स्टाफ सिविल लाईन हरदा की रही।

312 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!