Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले भगवान महेश

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा नगर की महेश्वरी समाज के द्वारा महेश नवमी पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नगर में शनिवार को प्रात: 9 बजे मदन मोहन मंदिर से समाज के द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें भगवान महेश पालकी में विराजमान होकर नगर भ्रमण पर निकले। शोभायात्रा मदन मोहन मंदिर से चांडक चौराहा, पोस्ट ऑफिस, नया बाजार, गणेश चौक होते हुए घंटाघर से वापस मदन मोहन मंदिर पहुंची। इस दौरान शोभायात्रा का स्वागत समाजजनों के द्वारा किया गया। शोभायात्रा में महिलाएं केशरिया साड़ी और पुरुष वर्ग सफेद वस्त्र धारण किए हुए थे। शोभायात्रा में सुंदर-सुंदर भजनों की प्रस्तुतियां मुरलीधर मुंदडा, सुशील राठी, किशन कोठारी, अभिजीत हुरकट, कृष्णा लोया, विजय बांगड़ के द्वारा दी गई। शोभायात्रा मंदिर पहुंचने पर भगवान महेश का अभिषेक पूजन कर आरती की गई। इस दौरान नगर सहित आसपास के सभी सामाजिक लोग उपस्थित थे। जिलाध्यक्ष विजय सोमानी, ओमप्रकाश राठी, सत्यनारायण सोमानी, विपुल बांगड़, नरेंद्र राठी, प्रमोद साबू, प्रमोद सोमानी, संजय हुरकट, जयकृष्णा चांडक, सत्यनारायण सोडानी, गणेश कचोलिया, रेखा मोहता, प्रभा झवर, पुष्पा चांडक, संगीता करवा, मधुबाला बांगड़, सुमन राठी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक लोग उपस्थित थे। शाम 4 बजे महेश्वरी मांगलिक भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें फैंसी ड्रेस, सोलो डांस, बच्चों के संग मस्ती के रंग एवं हैंडबॉल प्रतियोगिता हुई। रविवार को समाजजनों के द्वारा ब्लड डोनेट सुबह 9 बजे से किया जाएगा। वही शाम 6 बजे से महेश्वरी भवन में पारितोषिक वितरण समाज के द्वारा किया जाएगा।

230 Views
What do you think?

Leave a Reply