अनोखा तीर, हरदा। प्रदेश सरकार ने जल संरक्षण के उद्देश्य से 5 से 16 जून के बीच जल गंगा संवर्धन आयोजित आयोजित किया है। इस अभियान के तहत जल संरक्षण और संवर्धन के कार्य प्रदेश के सभी जिलों में किए जा रहे हैं। रविवार को इस अभियान के तहत हरदा शहर की अजनाल नदी के तट पर स्थित पेड़ी घाट पर गंगा आरती और भजन संध्या का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी कमलेश पाटीदार ने बताया कि इस कार्यक्रम में नर्मदाष्टक का पाठ और जल पूजन का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है। उन्होंने शहर के नागरिकों से इस कार्यक्रम में उपस्थित रहने की अपील की है।







