Skip to content
Sunday, 1 November 2026
हरदा

इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे पर टोल वसूली बंद करें : विधायक दोगने

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर इंदौर-बैतुल नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग बैरागांव टिमरनी पर टोल वसूली को बंद किए जाने की मांग की गई है। विधायक डॉ.दोगने ने कलेक्टर को प्रेषित पर में लेख है कि इंदौर-बैतूल नेशनल हाईवे फोर लेन का कार्य प्रगति पर है, कार्य पूर्ण नहीं हुआ है परन्तु कम्पनी द्वारा टोल वसूली का कार्य शुरू कर दिया गया है जो कि अनुचित है।

यह है नियम

टोल वसूली करने हेतु सड़क मार्ग पूर्णत: निर्मित होना चाहिए।

– टोल प्लाजा बैरागढ़ टिमरनी से हरदा की दूरी लगभग 17 कि.मी. है, इसके बाद सड़क मार्ग निर्माणाधीन है।

– बैरागांव टिमरनी टोल प्लाजा से बैतूल सड़क मार्ग लगभग 10 कि.मी. बना है। इसके बाद सड़क मार्ग निर्माणाधीन है।

-टोल टैक्स लगभग 60 कि.मी. की दूरी पर लिया जाता है। श्री दोगने जनहित को दृष्टिगत रखते हुए बैरागांव टिमरनी टोल प्लाजा को जो नियम विरूध टोल वसूली कार्य कर रहा है की जांच कराई जाकर टोल वसूली बंद की जाने एवं कम्पनी द्वारा की गई वसूली की राशि को शासकीय कोष में जमा कराने की मांग की है।

374 Views
What do you think?

Leave a Reply