अनोखा तीर, हरदा। आगामी 4 जून को होने वाली मतगणना से पूर्व मतगणना सहायक, मतगणना पर्यवेक्षकों और माइक्रो ऑब्जवर का द्वितीय रेन्डमाइजेशन रविवार को कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य सिंह तथा प्रेक्षक श्री नागराजू की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के वीडियो कॉन्फ्रेंस रूम में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर हरदा के सहायक रिटर्निंग अधिकारी कुमार शानू देवड़िया तथा टिमरनी के सहायक रिटर्निंग अधिकारी महेश बडोले के अलावा संयुक्त कलेक्टर सतीश राय और एनआईसी के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी शैलेश दुबे भी मौजूद थे। रेंडमाइजेशन के बाद अब मतगणणा के लिए तैनात अधिकारी कर्मचारीयों को विधानसभा अलॉट हो गई है । प्रेक्षक श्री नागार्जुन ने इसके बाद पॉलिटेक्निक कॉलेज में स्थित मतगणना स्थल का भी दौरा किया और वहां मतगणना के लिए की जा रही तैयारियो का जायजा लिया।







