Skip to content
Friday, 16 October 2026
महू

परशुराम जन्‍मस्‍थली जानापाव पहुंचे मुख्‍यमंत्री और मप्र भाजपा अध्‍यक्ष

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर महू:-भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव पहाड़ी पर आज शुक्रवार को भगवान परशुराम का प्रकटोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर पिछले पांच दिनों से चल रहे यज्ञ में पूर्णाहुति दी जाएगी।

आयोजन में शाम‍िल होने के लिए मप्र के मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव जानापाव पहुंचे हैं। मुख्‍यमंत्री के साथ ही मप्र भाजपा अध्‍यक्ष वीडी शर्मा भी जानापाव पहुंचे हैं।

मुख्यमंत्री यादव हेलीकाॅप्टर से नेट्रेक्स पर उतरे। वहां से वे जानापाव पहुंचे। मुख्यमंत्री जानापाव में 55 मिनट रुकेंगे। इस दौरान वह यज्ञ में पूर्णाहुति देने के साथ ही भगवान परशुराम के पुराने और नए मंदिर में दर्शन करेंगे।

इसके साथ ही सीएम सभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद 11.45 पर नेट्रेक्स के लिए निकलेंगे और वहां से 12.10 पर हेलीकाॅप्टर से रवाना होंगे।

459 Views
What do you think?

Leave a Reply