Skip to content
Friday, 16 October 2026
महू

महू उप जेल की दीवार फांदकर भागा दुष्कर्म के केस में बंद कैदी, दूसरे कैदी ने की उसकी मदद

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर महू:-महू तहसील में बने उपजेल से रविवार दोपहर एक कैदी फरार हो गया। सहायक जेल अधीक्षक मनोज कुमार चौरसिया की शिकायत पर रविवार देर रात प्रकरण दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 11 से 11.30 बजे के बीच केसरबर्डी निवासी कैदी भेरू सिंह पुत्र गिरधारी जेल की दीवार फांदकर भाग गया। इस दौरान भेरू सिंह की जेल के कैदी जगदीश पुत्र रमेश साठिया निवासी बड़नगर ने मदद की।

देर रात महू कोतवाली थाना में दोनों के खिलाफ धारा 224 व 225 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कैदी भेरू सिंह दुष्कर्म के मामले में यहां बंद था। घटना की जानकारी मिलने के बाद जेल एसपी अल्का सोनकर सोमवार दोपहर को मौके पर पहुंची।

खबर अपडेट हो रही है…

317 Views
What do you think?

Leave a Reply