देवास

भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कमलनाथ

खातेगांव में जनसभा को किया संबोधित

अनोखा तीर, खातेगांव। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ खातेगांव में डाक बंगला मैदान पर आम सभा को संबोधित किया और हजारों की संख्या में उपस्थित जनसमूह के बीच अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा – शिवराज झूठ के महाराज, ये केवल घोषणा की मशीन नहीं है, ये तो झूठ की मशीन है। बिना झूठ बोले इनका खाना नहीं हजम होता। शिवराज रोज़ लगातार कुछ न कुछ घोषणा कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने नर्मदा मैया का जयकारा लगाते हुए आम सभा को संबोधित किया। कमलनाथ बोले कि 18 साल के बाद शिवराज सरकार को बहनों की याद आई है। आपने 15 महीने की कांग्रेस सरकार की उपलब्धि गिनाते हुए कहा हमने 15 महीने की सरकार में 1 लाख 13 हजार किसानों का कर्जा माफ किया है। वहीं उन्होंने 500 रुपए में गैस सिलेंडर एवं 15 सौ रुपए प्रतिमाह बहनों को देने की बात कही। आमजनता से कमलनाथ ने कहा कि आप कांग्रेस का साथ मत देना कमलनाथ का साथ मत देना आप सच्चाई का साथ जरूर देना और सच्चाई आपके सामने हैं। मंच पर विधायक एवं पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, देवास जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक पटेल कप्तान, पूर्व विधायक कैलाश कुंडल, पूर्व मंडी अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बंडावाला, पिछले चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी जनपद कन्नौद पूर्व अध्यक्ष डॉ. ओम पटेल, युवक कांग्रेस के मनीष चौधरी, पीसीसी सदस्य मनोज श्याम होलानी, गौतम गुर्जर, मुकेश पटेल हतनोरी, जिला पंचायत अध्यक्ष लीलाबाई अटरिया, उपाध्यक्ष रघुवीर बघेल, इंदौर दूध संघ अध्यक्ष मोती सिंह पटेल, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंडित कृपाशंकर शुक्ला इंदौर, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती विभा पटेल, जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता यादव, पूर्व महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव श्रीमती राजकुमारी कुंडल, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण बाता, कचरू पटेल, अजय गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजवीर कुड़िया, रोहित बंडावाला, रमजान जिला पंचायत सदस्य, खातेगांव ब्लॉक अध्यक्ष राजेश विश्नोई, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील यादव, खातेगांव जनपद अध्यक्ष सरिता धनवारे, उपाध्यक्ष मनीष पटेल, विनोद चावडा, रफीक शेख, हरणगाव ब्लाक अध्यक्ष नारायण पटेल सहित बड़ी संख्या जनप्रतिनिधि, कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मंचासीन थे। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का प्रतीक चिन्ह भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन मनोज राजानी ने किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस खातेगांव अध्यक्ष राजेश विश्नोई ने माना। खातेगांव के प्रमुख मार्गों से रोड शो करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जनता जनार्दन का अभिवादन करते हुए सभास्थल पहुंचे। रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों ने हेलीपैड से सभास्थल तक के मार्ग को आकर्षक रूप सजाया था। स्वागत द्वार एवं बड़े-बड़े मंच बनाकर पुष्पवर्षा कर अपने नेता कमलनाथ का स्वागत व अभिनंदन किया। बड़ी संख्या में जनसमूह कमलनाथ के स्वागत सम्मान में पहुंचा। चुनाव लड़ने की इच्छा रखने वाले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने अपने स्वागत द्वार पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को एकत्रित भी किया। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने ढोल-ढमाके के साथ स्वागत किया, जगह-जगह स्टाल लगाकर पुष्पवर्षा की। सभा से पहले इन्द्रप्रस्थ गार्डन परिसर में बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं की मंडलम स्तर की बैठक में उन्होंने दिशा निर्देश दिए।

 

स्थानीय व्यक्ति को मिलेगा महत्व

वहीं प्रेस कान्फे्रंस को संबोधित कर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया और सरकार को झूठ का पुलिंदा बताया। लाडली बहना योजना को छलावा बताया और पूरे आत्मविश्वास के साथ कहा कि इस बार विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन रही है। आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों के चयन के सवाल का जवाब देते हुए खातेगाँव में बोले कोई नेता या कमलनाथ कोई सीट तय नहीं करेगे। हमारे सर्वे चल रहे है, हमारे एआईसीसी के सेकेट्री है, हमारे प्रभारी है वो सब संगठन के लोगों से बात कर रहे हैं, उनका इनपुट आएगा उसी आधार पर चयन होगा और जब तक स्थानीय लोग उस उम्मीदवार से ना जुड़े हुए हो, तब तक कोई मतलब नहीं होता, इसलिए सबसे ज़्यादा मैं स्थानीय लोगों को महत्व देता हूँ। प्रत्याशी चयन में स्थानीय महत्व रखते हैं। खातेगांव में सात प्रत्याशियों के बारे में पूछने पर कहा कि यहां तो कम है एक विधानसभा में 21 प्रत्याशी के नाम की सूची है। लेकिन सर्वे के आधार पर स्थानीय व्यक्ति को महत्व दिया जाएगा। कई स्थानीय कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी की, यह स्थिति भी खातेगांव में नजर आई। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि क्षेत्र के स्थानीय व्यक्ति को ही चयन का आधार माना जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker