जंगल में हादसा…. जंगली सुअर का हमला, 5 महिलाएं घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। हंडिया थानाक्षेत्र के ग्राम पचौला के पास जंगल में मंगलवार सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंची महिलाओं पर जंगली सुअर ने हमला बोल दिया। जिसके चलते पांच महिलाएं घायल हो गई हैं। जिनमें से दो महिलाओं को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पचौला की रहने वाली द्रोपताबाई गांव की महिलाओं के साथ जंगल मे सुबह-सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने पहुंचीं थी, तभी अचानक सामने आए जंगली सुअर ने उन पर हमला बोल दिया। घटना दौरान सुअर ने एक महिला को जहां जांघ में काट लिया। जबकि एक अन्य महिला का भागते समय गिरने की वजह से पैर फे्रक्चर हो गया है। वहीं एक अन्य महिला संजू बाई को करीब आधा किलोमीटर दूर उसी सुअर ने घायल कर दिया। महिला के मुताबिक सुअर ने पहले हाथों में कांटा फिर पैर पर हमला कर दिया। उन्होंनें बताया कि हमले के वक्त नजदीक में पत्ते तोड़ रहा संजूबाई का देवर गंगाप्रसाद उसे बचाने के लिए पहुंचा तो सुअर ने उसे भी गिराकर जंगल की तरफ भाग गया। घायलों के अनुसार जंगली सुअर की आक्रमकता को देखकर उसके पागल हो जाने की आशंका है। बहरहाल, हादसे के बाद जंगल महकमा इलाके में सर्चिंग कर रहा है।

349 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!