Skip to content
Monday, 19 October 2026
सभी

रामदेव बाबा मंदिर में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। जिला मुख्यालय के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पेड़ी घाट के पास बने रामदेव बाबा के मंदिर से 11 एवं 12 मई की दरमियान रात को कोई अज्ञात व्यक्ति मंदिर में रखी दान पेटी को चुराकर ले गया था। इस मामले में मंदिर के पुजारी सचिन पिता ताराचंद मिश्रा उम्र 30 साल निवासी गढ़ीपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने मंदिर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उसमें एक व्यक्ति मंदिर रात्रि के दौरान मंदिर का ताला तोड़कर दानपेटी को ले जाता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान रोहित पिता मोहन धोबी निवासी नारायण टॉकीज के रूप में की गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मंदिर में हुई चोरी के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान उसने चोरी करना कबूल किया। आरोपी से दान पेटी की राशि को जब्त किया गया है। सिटी कोतवाली टीआई संतोष चौहान ने बताया कि आरोपी रोहित आदतन अपराधी है। जिसके खिलाफ पूर्व में भी कई मामले दर्ज है। जो न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

427 Views
What do you think?

Leave a Reply