सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध होगी सख्त कार्यवाही

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रीष्मकालीन मूंग फसल की सिंचाई नहरों के माध्यम से इन दिनों की जा रही है। इस कार्य में विद्युत वितरण कम्पनी और जल संसाधन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने गत दिनों में सराहनीय कार्य किया है, जिसके कारण अंतिम छोर के किसानों के खेतों तक दो बार पानी पहुंचाया जा चुका है। इन दिनों तीसरी सिंचाई का कार्य जारी है। इस कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों की लिखित में शिकायत करें, उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। यह बात कलेक्टर आदित्य सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कही। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में कहा कि सिंचाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाले शरारती तत्वों के विरूद्ध शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने के संबंध में प्रकरण दर्ज कराया जाएगा। उन्होने कहा कि सिंचाई कार्य में लगे अधिकारी कर्मचारियों को जिला प्रशासन की ओर से उनके कार्य के दौरान पूरा संरक्षण दिया जाएगा। बैठक में जल संसाधन विभाग के कार्यपालन यंत्री डीके सिंह, अधीक्षण यंत्री विद्युत वितरण कम्पनी अनूप सक्सेना सहित जल संसाधन विभाग व विद्युत वितरण कम्पनी के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

Views Today: 4

Total Views: 310

Leave a Reply

error: Content is protected !!