अनोखा तीर भोपाल:-सागर के इतवारी टौरी निवासी संतोष गौतम ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेते हुए अपना पक्का मकान बनवाया है। श्री गौतम ने बताया कि उन्हें आवास योजना के अंतर्गत 2.5 लाख रुपए की राशि प्राप्त हुई थी जिससे उन्होंने अपना खुद का पक्का मकान बनवाया है। अब वे अपने परिवार के साथ खुशी से निवास रह रहे हैं। कच्चे मकान में होने वाली परेशानियों का भी उन्हें सामना नहीं करना पड़ रहा। श्री गौतम ने बताया कि पहले उनके मकान में बरसात के दिनों में लीकेज की समस्या रहती थी। बच्चों की पढ़ाई और अन्य घरेलू कार्यों में भी दिक्कत होती थी। पक्के मकान में अब उनका परिवार खुशी खुशी जीवन यापन कर रहा है। संतोष गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है और उनके पक्के मकान के सपने को साकार रूप देने के लिए धन्यवाद दिया है।
89 Views

