विष्णु राजौरिया ने हरदा घटना पर शोक व्यक्त किया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। क्षेत्र के पूर्व विधायक विष्णु राजोरिया ने हरदा में हुएं पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट दौरान लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया है। अनोखा तीर से दूरभाष पर चर्चा कर उन्होंने कहा कि मैं चालीस दिन से वेंटिलेटर पर था, मेरी तबीयत ठीक नहीं है। डायलिसिस चलने के कारण चाहते हुए भी अपने लोगों के बीच हरदा नहीं आ पा रहा हूं। लेकिन हरदा में हुई इस घटना से काफी आहत हुआ हूं। सरकार और प्रशासन निश्चित ही इसके दोषियों के विरुद्ध कानूनी तौर पर कार्रवाई करेंगे। लेकिन इससे जो जनहानि हुई है उसकी भरपाई नहीं हो सकती। जिन गरीब परिवारों का आसरा छिन्न गया, जिनके चिराग उजड़ गए, जिनका सुहाग छिन्न गया। आखिर उनके दुख की भरपाई नहीं हो सकती हैं। मैं इस घटना में असमय मृत्यु के आगोश में समा गए हमारे क्षेत्रवासियों के प्रति शोक संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। उनके परिवार को ईश्वर इस दुख को सहने की शक्ति दें। वहीं सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। श्री राजोरिया ने कहा कि मैं स्वस्थ होते ही आप लोगों के बीच आऊंगा।

245 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!