अनोखा तीर, हरदा। शहर की पाठक कॉलोनी स्थित तक्षशिला एकेडमी के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने पटाखा फैक्ट्री हादसे में मृत दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन धारण कर शांति पाठ किया। प्राचार्य मनोज श्रीवास के अनुसार जब धमाका हुआ वह कक्षाओं का निरीक्षण कर रहे थे, तभी ऐसा लगा मानो धरती 3 बार हिल गई हो, फिर उन्होंने आनन फानन में सभी शिक्षकों छात्रों को अलर्ट किया। उसके बाद स्कूल बिल्डिंग के बाहर आकर देखा तो धुएं का गुबार और धमाकों की आवाज सुनाई दी, तब जाकर धरती के हिलने कारण पता लगा। हादसे में जिन लोगों ने भी जान गंवाई है हम सभी के परिवारों को संबल देने के लिए एवं मृत आत्माओं की शांति के लिए शाला में छात्रों एवं शिक्षकों द्वारा मौन पाठ किया गया। पूरे देश में हरदा शहर के लिए संवेदनाएं हैं। सहयोग की भावना है और बढ़-चढ़कर सहयोग मिला है। आपसी मेलजोल की भावना देखने को मिली, इसके लिए सभी देशवासियों को साधुवाद, प्रशासनिक अमले ने भी बहुत सूझबूझ भरा कार्य किया है। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए और नियमों को और भी सख्त किया जाना चाहिए, जिससे कि भविष्य में इस तरह का कोई बड़ा हादसा न हो।
Views Today: 2
Total Views: 140

