अनोखा तीर, हरदा। जिला प्रशासन द्वारा हरदा की नगरीय सीमा के अंतर्गत बैरागढ़ स्थित पटाखा फैक्ट्री एवं गोदाम में घटित अग्नि दुर्घटना में पीड़ितों की सहायता के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रोल रूम का दूरभाष क्र. 07577-223955 है। इसके अलावा पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्र.7587619557 पर भी सम्पर्क किया जा सकता है। कलेक्टर श्री गर्ग ने जिला स्तरीय आपदा कंट्रोल रूम में अधिकारी कर्मचारियों की तीन पालियों में ड्यूटी आदेश में आंशिक संशोधन किया है। उन्होने प्रात: 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक के लिए सहायक मत्स्य अधिकारी हरदा संदीप वर्मा, ऑपरेटर श्रम विभाग इरशाद खान व सहायक ग्रेड-3 ग्रामीण यांत्रिकी सेवा मनीष गायकवाड़ की ड्यूटी लगाई है। इसी तरह दोपहर 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक के लिए श्रम निरीक्षक हरदा महेन्द्र कुमार ठाकुर, सहायक ग्रेड-3 कृषि उपज मण्डी हरदा चन्द्रप्रकाश भलावी व सहायक ग्रेड-3 कृषि उपज मण्डी पवर काजले की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा रात्रि 10 बजे से प्रात: 8 बजे तक के लिए मत्स्य निरीक्षक सुशील गौर, सहायक ग्रेड-3 उद्यानिकी विभाग मोहम्मद अनवर खान तथा सहायक ग्रेड-3 लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग राजेन्द्र कुमार पंचोले की ड्यूटी लगाई गई है।

