२८ हजार रुपए समन शुल्क वसूला

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस ने ब्लैक फिल्म काले कांच का उपयोग करने वाली कारों पर चलानी कार्रवाई की। 10 कार चालकों से 5 हजार रुपए का समन शुल्क वसूल किया। उक्त कारों से ब्लैक फिल्म निकलाई गई एवं अमानक साइलेंसर का उपयोग करने वाली 2 बुलेट चालकों से 2 हजार समन शुल्क वसूल कर साइलेंसर चेंज कराए गए। पीटीआरआई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट धारण न करने वाले 64 चालकों से 19 हजार 200 एवं चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग न करने वाले 4 चालकों से २ हजार रुपए समन शुल्क वसूला गया। यातायात पुलिस द्वारा शहर के मुख्य चौराहा एवं मार्गों पर वाहन चेकिंग कर कुल 80 वाहन चालकों से 28 हजार 200 रुपए का समन शुल्क वसूल किया गया।

298 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!