आश्वासन के बाद किसान संघ का धरना समाप्त

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान संघ के द्वारा सिंचाई हेतु 6 घण्टे दिन में ओर 4 घण्टे रात में विद्युत आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहे धरना प्रदर्शन के फलस्वरूप धरना स्थल पर जीएम अनूप सक्सेना एवं उप महाप्रबंधक आरएस मालवीय ने धरना स्थल पर पहुंच कर बताया कि उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष महेश शर्मा की उपस्थिति में जिलाधीश ऋषि गर्ग द्वारा एमपीईबी के अधीक्षक यंत्री एवं उपमहाप्रबंधक की मौजूदगी में इस समस्या के शीघ्र ही निराकरण कर विद्युत आपूर्ति को दो शिफ्ट में करने का आश्वासन दिया गया। कलेक्टर एवं सम्बंधित अधिकारियों के आश्वासन के बाद किसान संघ द्वारा धरना स्थगित किया गया।

94 Views

Leave a Reply