खुशियों की दास्तां स्वसहायता समूह से जुड़कर खतीजा बेगम हुई आत्मनिर्भर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़कर हरदा जिले की महिलाएं आत्म निर्भर हो रहीं है, जिससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति तो सुधर ही रही है। साथ ही समाज में उनका सम्मान भी बढ़ा है। इन्हीं में से एक है, हंडिया निवासी श्रीमती खतीजा बेगम। पहले इनके परिवार की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं थी। गांव में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वसहायता समूह गठन का कार्य लगभग 4 वर्ष पूर्व शुरू हुआ तो खतीजा ने भी समूह से जुड़कर आत्म निर्भर होने की ठान ली। खतीजा ने बताया कि पहले उसने समूह की मदद से सेनेटरी नेपकीन का व्यवसाय शुरू किया और कुछ दिन बाद सिलाई का कार्य भी करने लगी। खतीजा दीदी के फलक स्वसहायता समूह ने स्कूली विद्यार्थियों की गणवेश सिलाई का कार्य भी शुरू किया, जिससे समूह की सभी महिलाओं की लगातार आय बढ़ने लगी। खतीजा दीदी ने कृषि विज्ञान केन्द्र में सोया बिस्किट बनाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया और आंगनवाड़ी के कुपोषित बच्चों के लिये सोया बिस्किट प्रदाय करने लगी, जिससे उसे अतिरिक्त आय मिली। खतीजा दीदी और उसके पति सादिक खान ने मिलकर मेकरम से घरेलू साज सज्जा के आयटम निर्माण का कार्य भी शुरू किया। इस तरह धीरे-धीरे खतीजा दीदी की आय लगातार बढ़ती गई और परिवार की आर्थिक स्थिति सुधरती गई, जिससे उसका परिवार अब अच्छी तरह जीवन यापन कर रहा है।

Views Today: 2

Total Views: 200

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!