नहरों का ओसराबंदी कार्यक्रम जारी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग हरदा डीके सिंह ने बताया कि रबी सिंचाई वर्ष 2023-24 के तहत नहर के माध्यम से खेतों में सिंचाई के लिए जल प्रदाय व्यवस्था सुचारू बनाने और अंतिम छोर तक पर्याप्त पानी पहुंचाने बनाये रखने के उद्देश्य से ओसराबंदी व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने बताया कि खिड़की व सौताड़ा उपनहर रविवार सुबह 6 बजे से सोमवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार रहटाखुर्द, दिनकरपुरा व बूंदड़ा उपनहर मंगलवार सुबह 6 बजे से बुधवार शाम 6 बजे तक तथा माचक उपनहर बुधवार शाम 6 बजे से गुरूवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। कुकरावद, छिदगांव, कनगांव व भीलगांव उपनहर गुरूवार शाम 6 बजे से शनिवार सुबह 6 बजे तक तथा सामरधा व आलमपुर उपनहर शनिवार सुबह 6 बजे से रविवार शाम 6 बजे तक बंद रहेगी। उन्होने बताया कि बिना अनुमति एवं अग्रिम राशि जमा किए बगैर सिंचाई पम्प नहीं चलाए जा सकेंगे। ट्रेक्टर चलित एवं 10 एचपी से अधिक क्षमता के पम्प नहीं चलेंगे। उन्होने बताया कि डिफाल्टर किसानों के द्वारा सिंचाई राजस्व राशि जमा न करने की स्थिति में सायफन एवं पम्प बंद करने की कार्यवाही की जाएगी।

Views Today: 2

Total Views: 92

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!