फरार आरोपी पर 5 हजार का इनाम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने थाना सिविल लाइन हरदा के अपराध क्र. 497/22 मल्हार मंदिर के पास प्राण घातक हमले के प्रकरण में फरार आरोपी सुशांत मिश्रा निवासी हरदा की सूचना देने वाले को 5 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि फरार आरोपी सुशांत मिश्रा की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

85 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!