हृदय रोग नि:शुल्क परीक्षण शिविर आज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। मुख्यमंत्री बाल हृदय योजना एवं आयुष्मान भारत निरामयम योजना के तहत नि:शुल्क हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी हरदा डॉ. एचपी सिंह ने बताया कि यह शिविर बुधवार 20 दिसम्बर को जिला चिकित्सालय परिसर हरदा के जिला शीघ्र हस्तक्षेप केन्द्र डीईआईसी में प्रात: 10:30 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। शिविर में अपोलो सेज हॉस्पिटल भोपाल के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ.अनुराग जैन, एमडी, डीएम कॉर्डियोलॉजी एवं टीम द्वारा 18 वर्ष तक के बच्चों की नि:शुल्क इको जांच की जाएगी। डॉ. सिंह ने बताया कि शिविर में अपोलो सेज अस्पताल भोपाल द्वारा बच्चों की सर्जरी के लिए आवश्यक एस्टीमेट भी प्रदान किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सिंह ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने साथ पुरानी जांच अथवा उपचार संबंधी फाइल अथवा पर्चा, बच्चों के माता पिता का आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं परिवार की समग्र आईडी, बच्चे के दो फोटो व जन्म प्रमाण-पत्र अवश्य लेकर आएं।

128 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!