3 आरोपियों पर 3-3 हजार का इनाम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने 3 आरोपियों पर 3-3 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। उन्होंने बताया कि टिमरनी के अपराध क्र 423/23 के प्रकरण में फरार आरोपी रामसिंह पिता कालूराम उर्फ कालिया निनामा निवासी सेवना थाना बांसवाड़ा राजस्थान की सूचना देने वाले को 3 हजार रूपये का इनाम देने की घोषणा की है। इसके साथ ही थाना टिमरनी के अपराध क्र. 55/23 के प्रकरण में फरार आरोपी इलियास शेख पिता शेख हनीफ निवासी तिलक वार्ड बैतूल की सूचना देने वाले को भी 3 हजार का इनाम देने की घोषणा की गई है। इसके अलावा पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन ने थाना रहटगांव के अपराध क्र.67/22 में फरार अज्ञात आरोपी व नाबालिक बालिका की तलाश पतारशी की सूचना देने वाले को 3 हजार का इनाम देने की घोषणा की है। इनाम की यह राशि उस व्यक्ति को दी जाएगी जो कि इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जरूरी सूचना पुलिस को देगा। इनाम के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस अधीक्षक जिला हरदा का होगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा।

Views Today: 2

Total Views: 78

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!