अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार का इनाम  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम इरशाद वली ने महिला थाना हरदा में पंजीबद्ध प्रकरण क्र 94/2022 में फरार अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार के पुरस्कार की घोषणा की है। जो कोई व्यक्ति अज्ञात आरोपी को गिरफ्तार करवाएगा या ऐसी सूचना देगा, जिसके आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे सूचना कर्ता को 10 हजार रुपये इनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। सूचनाकर्ता का नाम पूर्णत: गोपनीय रखा जाएगा। पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय पुलिस महानिरीक्षक नर्मदापुरम जोन का मान्य होगा। अभियुक्त के संबंध में दूरभाष क्रमांक 07574-250123, 07577-224713 पर भी सूचना दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। सक्षम शासकीय सेवक एवं अन्य एजेन्सी द्वारा फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के पश्चात यह आदेश स्वयमेव प्रचलन में न होकर शून्य हो जाएगा।

104 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!