युवा व्यापारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के इंडस्ट्रीज एरिया में रविवार दोपहर को एक युवा व्यापारी ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी के फंदे पर झूलकर अपनी जीवनलीला खत्म कर ली। शव को जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखा गया है। सोमवार को शव का पीएम होगा। वह रविवार सुबह ही दिल्ली से खरीदी कर लौटा था। पुलिस से मिली जानकारी के निवासी सिविल लाइन थाना क्षेत्र के पास अभिषेक ग्रीन वेली कालोनी में रहने वाले मयंक पिता जुगल पंवार उम्र 30 साल ने अपनी फैक्ट्री में दोपहर बारह बजे के आसपास अकेला होने के दौरान फांसी लगा ली। मृतक ने अपनी पत्नी के मोबाइल पर मैसेज कर लिखा कि मुझे माफ कर देना, दुनिया से दूर जा रहा हूं। जिसके बाद परिजन तत्काल गोदाम पहुंचे, जहां वह फंदे पर लटका मिला। इसके बाद परिजनों ने उसे उतारा और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा कि मृतक दो भाइयों में बड़ा भाई था। जो रविवार सुबह ही अपनी फैक्ट्री में बनने वाले एसिड ओर फिनाइल के लिए खरीदी कर दिल्ली से लौटा था। वह अपने माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। मृतक के छोटे भाई उदय पंवार का रेलवे में ट्रांसफर होने से वह असम में ज्वाइन करने गया हुआ था। उसके लौटने के बाद सोमवार सुबह शव का पीएम किया जाएगा। मृतक की मां शहर के मराठी स्कूल में शिक्षिका हैं, वहीं पिता शासकीय सेवा से रिटायर्ड हो चुके है।

87 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!